फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सर्दी में बढ़ीं चोरियों की वारदात, 3 दिन में तीसरे मकान के चटकाए ताले

Fri, 06 Dec 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। सर्दी शुरू होते ही शहर में चोरी की वारदात बढ़ गई हैं। अपराधी बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर के दादू रोड पर चोरों ने तीन दिन में तीसरे घर के ताले चटका दिए। चोर एसएस जैन सभा वाली गली में मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चुराकर फरार हो गए। किराये के मकान में रहने वाले पीड़ित मदन गुप्ता ने बताया कि वह किराना की दुकान करता है। वे अपने परिवार के साथ वीरवार रात्रि करीब साढ़े 10 बजे शादी में शिरकत करने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब साढे 12 बजे वापस घर आए तो देखा कि गेट खुला हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों में रखे 5 तोले सोने के जेवरात, 50 हजार रुपये आदि गायब थे। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटनाक्रम का जायजा लिया।

दिसंबर माह में ये हो चुकीं हैं वारदात

4 दिसंबर को चोर दादू रोड पर स्थित गली मास्टर जगशरण सिंह वाली में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। 3 दिसंबर को चोर दादू रोड पर स्थित भट्टू कॉलोनी में चोर लखनऊ मीट कार्नर के मालिक सहलाद के घर से जेवरात व 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। एक दिसंबर को चोर आरा रोड से जीत मोबाइल शाॅप के ताला तोड़कर 40 हजार रुपये के मोबाइल चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन


उक्त सभी मामले मेरे संज्ञान में हैं। बहुत सी चोरी की घटनाएं ट्रेस हो चुकी हैं। पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई है। जल्द ही चोरी की घटनाओं को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन


- सिद्धांत जैन, एसपी, डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें