संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौमासे में सांप के काटने की घटनाएं बढ़ी गई हैं। जुलाई माह में ही नागरिक अस्पताल व निजी अस्पताल में प्रतिदिन 3 से 4 केस आ रहे हैं। बीते वर्ष के आंकड़ों की बात करें तो उस समय जुलाई और अगस्त में जिलेभर से 150 से 200 केस ही आए थे। बीते वर्षों में जितने केस जुलाई और अगस्त में आते हैं उतने केस तो पूरे साल भर में भी नहीं पहुंच पाते हैं।
बारिश का मौसम आते ही खेतों और और खाली इलाकों में बिलों में पानी भर जाता है, तो सांप बचने के लिए बाहर निकलते हैं। बिलों से बाहर आने के बाद ये छिपने का सुरक्षित ठिकाना खोजने लगते हैं। छिपने के चक्कर में सांप कई बार लोगों के घरों तक में डेरा बसा लेते हैं। जैसे ही सांप के करीब कोई पहुंचता है सांप खुद को बचाने के लिए इंसान को डस लेता है। कई बार सांप के ज्यादा जहरीला होने के कारण मौके इलाज न मिलने पर ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। सांप के जहर को रोकने के लिए चिकित्सकों के द्वारा एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है।
एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की मांग बढ़ी : नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को 64 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए हैं। 171 एंटी स्नेक वेनम के इंजेक्शन ही नागरिक अस्पताल में उपलब्ध हैं। नागरिक अस्पताल में सांप के काटने के बढ़ते केसों को देखते हुए विभाग ने 300 इंजेक्शन की मांग भेजी गई है।
सांप काटने पर तुरंत ऐसे करें बचाव
सांप काटने पर इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए मरीज को अस्पताल ले जाएं।
जिस जगह सांप ने काटा है उस स्थान को बिल्कुल नहीं हिलाएं।
ब्लीडिंग होने पर खून को बहने दें। खून रोकने के लिए बीटाडीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें और जितना संभव हो व्यक्ति को स्थिर रखें।
घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें।
सांप के काटने के समय का ध्यान रखें।
सांप के काटने से हो चुकी हैं दो महिलाओं की मौत
जून और जुलाई में अब तक 35 के करीब केस आ चुके हैं। इनमें से दो महिलाओं की मौत भी हो चुकी है। गांव नहराणा की 33 वर्षीय सुमन पशुओं को चारा डालते समय सांप ने काट लिया था। वहीं डिंग में सुमेष्ता 55 वर्षीय की भी सांप के काटने से मौत हो गई है। मंगलवार क रानियां के करनैल सिंह को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। उपचार के लिए परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे।
एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की मांग बढ़ी, विभाग ने भेजी डिमांड
नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को 64 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए हैं। 171 एंटी स्नेक वेनम के इंजेक्शन ही नागरिक अस्पताल में उपलब्ध हैं। नागरिक अस्पताल में सांप के काटने के बढ़ते केसों को देखते हुए विभाग ने 300 इंजेक्शनों की मांग भेजी गई है।
कोट्स
जुलाई और अगस्त में लोगों को सांप के काटने के काफी मामले आते हैं। इसकाे लेकर विभाग की और से पहले से ही एंटी स्नेक वेनम के 300 इंजेक्शन की मांग भेजी गई है, ताकि सांप के काटने पर किसी भी मरीज को बिना इंजेक्शन के जान न गंवानी पड़े। - डॉ. गौरव अरोड़ा , नोडल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल सिरसा।