फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जून में पुलिस ने एक वांछित और विभिन्न मामलों में 12 भगोड़े किए गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। आपराधिक मामलों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक माह में ही एक मोस्ट वांटेड व विभिन्न मामलों में वांछित 12 भगोड़ों कर गिरफ्तार करने के साथ चोरी की गई संपत्ति बरामद की है। पुलिस ने जून माह में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कुल 28 अभियोग दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

इसके अलावा 37 लोगों के पास से 64 किलोग्राम चूरापोस्त, 846 ग्राम हेरोइन, 700 ग्राम गांजा, 3448 नशे की गोलियां बरामद की गई। वहीं शराब तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 43 अभियोग दर्ज किए गए। गिरफ्तारी के दौरान 46 लोगों के पास से 866 बोतल देसी शराब, 88 बोतल अंग्रेजी शराब, 192 बोतल बीयर जबकि 400 लीटर लाहन बरामद किया गया।
इसके अलावा जिला पुलिस ने लूट, गृह भेदन व चोरी की कई वारदात को सुलझाया। अभियान के दौरान काबू किए गए आरोपियों की निशानदेही पर करीब 16 लाख रुपये की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की गई। इसके अलावा अवैध असलाहधारकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 अवैध पिस्तौल तथा 16 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर जुआ व सट्टा खाईवाली के तहत 8 अभियोग दर्ज कर करीब 11,43,735 रुपये की राशि बरामद की गई। दूसरी तरफ वांछित भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड सहित विभिन्न मामलों में वांछित 12 भगोड़ों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें