फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत परिसर में धमकी देने के बाद महिला अधिवक्ता पर हमला

Wed, 26 Apr 2017 11:57 PM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत परिसर में महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी गई और जब महिला अधिवक्ता अपने घर जा रही थी तो अंबेडकर चौक पर उस पर हमला हो गया। हमलावरों ने बेस बॉल के डंडे और सोडा वाटर की बोतल तोड़कर एडवोकेट संजू बाला के पेट मेें वार किया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज करके आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया है।      
विज्ञापन


  जानकारी के अनुसार इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी एडवोकेट संजू बाला 11 साल से सिरसा अदालत में अभ्यासरत वकील है। संजू बाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दुराचार के एक मामले में सुशील कुमार व उसकी पत्नी सुमन रानी ने उसे अपना वकील किया था। अंतिम बहस में दोनों ने उसे उनका पक्ष अदालत में रखने के लिए बोला। एडवोकेट संजूबाला का कहना है कि उसने सुशील व सुमन का पक्ष जोरदार तरीके से रखा। अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को बरी कर दिया।

इसके बाद सुशील ने कई बार अदालत परिसर में संजू बाला से कहा कि आरोपी के बरी होने पर उसे 20-25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संजू बाला ने सुशील को बोला कि सजा देना या बरी करना अदालत का अधिकार है, वकील का काम अपना पक्ष रखना ही होता है। मंगलवार को संजूबाला अपने पति जिले सिंह के साथ अदालत परिसर में अपनी सीट पर बैठी थी। इसी दौरान सुशील व उसकी पत्नी सुमन सीट पर आए और गाली-गलौज करते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी। वकीलों ने दोनों को घेर लिया, जिसके बाद उक्त दंपत्ती धमकी देकर अदालत परिसर से चले गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एडवोकेट संजू बाला अपने पति जिले सिंह के साथ कार में सवार होकर घर की तरफ जाने लगे तो अंबेडकर चौक के पास स्पीड ब्रेकर होने के चलते कार धीमी हुई तो अचानक सुशील दौड़कर आया और बेस बॉल का डंडा कार पर मारा। संजू बाला कार से बाहर आई तो उसने डंडे से उसपर हमला कर दिया। सुमन ने सोड़ा वाटर की बोतल तोड़कर संजू बाला के पेट में वार किया लेकिन गनीमत रही कि एकदम नीचे गिरने के चलते बोतल पेट में नहीं घुसी। राहगीरों की भीड़ एकत्रित होने के कारण हमलावर दंपत्ती मौके से फरार हो गए। एडवोकेट विरेंद्र कुमार ने घायल एडवोकेट संजू बाला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी सुशील कुमार व उसकी पत्नी सुमन के खिलाफ रास्ता रोकने, हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें