फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बनवाला में घर घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, 13 पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव बनवाला में एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। ओढ़ां पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों सहित 4-5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बनवाला निवासी सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने बेटों हैप्पी व रजत तथा पुत्रवधू के साथ आंगन में बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान नरेंद्र, साहिल, बब्बू, साहिल, सोनू, विक्रम, राजू, भीम सिंह कड़वा निवासी खाई शेरगढ़ व 4-5 अन्य लोग वहां पहुंचे।
शिकायत के अनुसार आरोपियों के पास पिस्तौल व धारदार हथियार थे। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके और बेटे के साथ मारपीट की। घर का दरवाजा और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। उसने घर में रखी नकदी व कुछ आभूषण ले जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई संतोष ने बताया कि शिकायत पर नरेंद्र, साहिल, राजू, सोनू, साहिल, विक्रम, बबलू व भीम व 4-5 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें