फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हादसे मेे महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तलवाड़ा खुर्द में सोमवार रात को टहल रहे लोगों को कार ने मारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। गांव तलवाड़ा खुर्द में सोमवार रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद गांव की फिरनी पर टहल रहे थे।
एचसी प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव निवासी जगमोहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 1 जून की रात करीब 9 बजे वह पत्नी सोनू रानी, बेटियों पीहू (14) और सेजल (8), भाभी निधि तथा भतीजे पार्थ (12) के साथ घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक सफेद रंग की कार ने विपरीत दिशा से आकर सभी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार लोगों को कुचलते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सोनू रानी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर किया गया। उन्हें बाद में अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान गांव निवासी प्रगट सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करवाकर खून और यूरिन के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें