फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दस साल पुराने राज की तलाश में जीवन नगर पहुंचे आईजी कुलदीप, संदिग्ध हालात में मौत का मामला

Wed, 07 Oct 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। दस साल पुराने राज की तलाश में हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह बुधवार को जीवन नगर पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2016 में 27 वर्षीय दयाल सिंह की हुई संदिग्ध मौत के घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आईजी के गांव पहुंचने की सूचना स्थानीय स्तर पर पहले से सार्वजनिक नहीं की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता राजपाल के अनुसार वर्ष 2016 में दयाल सिंह गांव जीवन नगर में मृत अवस्था में मिला था। उसका शव पंखे की तार से लिपटा हुआ पाया गया था। घटना की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं होने के कारण मामला संदिग्ध माना गया था। उस समय पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
घटना को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। परिवार की ओर से उच्चस्तरीय जांच की मांग के बीच आईजी कुलदीप सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां दयाल सिंह मृत मिला था। इस दौरान घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

आईजी के अचानक पहुंचने से गांव में चर्चाएं शुरू हो गईं। आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद वह जीवन नगर से ही वापस हिसार चले गए। इस संबंध में रानियां थाना प्रभारी और जीवन नगर चौकी प्रभारी से जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें