फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा छोड़ने वालों को आईजी ने किया सम्मानित, बोले- स्वस्थ व सुदृढ़ समाज के लिए युवाओं को नशे से बचाना जरूरी

विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल राकेश कुमार आर्य, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित ज? - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गोरीवाला। युवाओं को नशा छोड़कर खेलकूद व शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए। नशा समाज को खोखला कर रहा है, इसके खिलाफ सबको मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। स्वस्थ व सुदृढ़ समाज के लिए युवाओं को नशे से बचाना जरूरी है। यह बात पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल राकेश कुमार आर्य ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कही।
विज्ञापन

जिले के गांव मटदादू में वीरवार को ड्रग व हिंसा मुक्त, मेरा गांव-मेरी शान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल राकेश कुमार आर्य
बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नशा छोड़ने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार पूरी तरह से सख्त है और पुलिस इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पुलिस ने काफी हद तक नशा को रोकने में सफलता हासिल की है। समाज को नशा मुक्त बनाने में अभी और अधिक काम करने की जरूरत है। इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होना होगा। सिरसा में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने सराहनीय कार्य किए हैं। नशा को लेकर जागरूकता बहुत जरुरी है। पुलिस जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही हैं, वहीं जागरूकता अभियान चलाकर लोगों, विशेषकर युवाओं को नशा छोड़ने व सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है, जो न केवल व्यक्ति को बल्कि परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को खत्म कर देती है। युवा देश का भविष्य है, यदि कोई युवा नशे की लत में पड़ता है, तो उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। नशे के खिलाफ लड़ाई में सबको एकजुट होना होगा। देश के प्रति सबका दायित्व है कि हम नशे को अपने क्षेत्र में बढ़ने न दें। उन्होंने कहा कि सबसे पहली जिम्मेदारी अभिभावक की है कि वे देखें कि उनका बच्चा कहां जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस व डॉक्टर सभी नशा मुक्ति अभियान में अपने दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं। सबको मिलकर इस विजन को आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें