सिरसा। लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने मारुति मंदिर में नशा मुक्त दिवस मनाया। इस दौरान कहा कि हमें नशा करना हैं तो परमात्मा के सिमरन का करना चाहिए जिससे हमारे घर में सुख, समृद्धि, वैभव व मन में शांति आएगी और हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और हम सभी खुशहाल रहेंगे।
दुनिया भर में 1.3 मिलियन के करीब लोग नशा करते हैं तथा नशे से हर साल 8 मिलियन के करीब लोगों की मौत हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि नशा हमारे सोचने, महसूस व काम करने की शक्ति को कमजोर करता है और फिर हम बेबस हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब नशे की लत पैदा हो जाकी हैं तब वह लोगों को नशा करने पर मजबूर करता हैं इसलिए हमें कभी भी नशा नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम संकल्प एवं ध्यान विधियों के माध्यम से नशे से दूर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान की भक्ति करनी चाहिए एवं समाज सेवा करनी चाहिए तो फिर हम खुद-ब-खुद नशे से दूर रहेंगे।इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी केवल कृष्ण कटारिया ने कहा कि धार्मिक और नैतिक दृष्टि से नशा करना पाप हैं जो हमारी चिंताओं को बढ़ाता है।
यह एक नैतिक अपराध भी हैं जिसे प्रेम, करूणा और सहयोग एवं समर्थन से दूर किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने से व्यक्ति का शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है व साथ में पैसे की बचत होती हैं। इस अवसर पर रजनी सोनी, दीपा मैडम, ज्योति, भावना, पायल, नीलम, रीना, पारूल आदि मौजूद रहे।