फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुधारू पशु छोड़े तो होंगे जब्त, जुर्माना भी किया जाएगा वसूल, नगर परिषद आज करवाएगी मुनादी

Mon, 27 Feb 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद की ओर से जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली हैं। इस दौरान यदि किसी का दुधारू पशु घूमते हुए पाया गया तो उसे पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा। साथ ही पशु मालिक पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से मंगलवार से शहर में मुनादी शुरू करवाई जाएगी।
बता दें कि शहर में तीन हजार से ज्यादा बेसहारा पशु घूम रहे हैं। इनमें दुधारू पशु शामिल हैं और सांड भी। बताया जा रहा है शहर में ऐसे बहुत से लोग हैं जो दुधारू पशु पालते हैं और सुबह-शाम दूध निकालकर सड़क पर खाने के लिए छोड़ देते हैं। ऐसे में पूरा दिन सड़कों पर घूमने वाले पशु हादसों का कारण बनते हैं। इसलिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक के मार्गदर्शन में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें फैसला लिया गया कि शहर में पशु पकड़ो जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मंगलवार से शहर में मुनादी करवाई जाएगी। इसमें पशु पालको को चेतावनी दी जाएगी कि दुधारू पशुओं को घरों में ही रखें। यदि कोई दुधारू पशु सड़कों पर घूमते हुए पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और गोशाला भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

पशु पकड़ने के बाद यदि कोई पशु पालक आता है तो उस पर जुर्माना भी ठोका जाएगा। जुर्माना वसूल करके पशु वापस किया जाएगा। दोबारा पकड़ा गया तो जुर्माना राशि बढ़ा दी जाएगी और तीसरी बार पशु वापस नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के इन इलाकों में घूमते हैं पालतू दुधारू पशु
- रानियां रोड, गुरुद्वारा मोहल्ला
- खैरपुर कॉलोनी, डीसी कॉलोनी
- चत्तरगढ़पट्टी
-गांधी कॉलोनी
- सिविल अस्पताल का एरिया
- जेजे कॉलोनी, डबवाली रोड पर रेलवे माल गोदाम के आसपास का एरिया
- फ्रेंड्स कॉलोनी का एरिया
- कंगनपुर रोड
- बेगू रोड, रंगड़ी रोड और गोशाला रोड


बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यदि कोई पालतू दुधारू पशु सड़कों पर घूमता हुआ मिला तो उसे भी जब्त कर लिया जाएगा और पशु पालक के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। -संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें