फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लिफ्ट देने के बहाने युवक से 85 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा

Mon, 27 Feb 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लिफ्ट देने के बहाने पिकअप सवार दो बदमाशों ने डबवाली निवासी एक व्यक्ति से 85 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गौरव मोगां निवासी वार्ड नंबर 3 डबवाली ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करता है। वह रविवार को फतेहाबाद में अपने रिश्तेदार से 65 हजार रुपये लेकर कार में सवार होकर रात 12 बजे घर आ रहा था। रात करीब एक बजे ओएचएम के पास उसकी कार खराब हो गई। वहां पर ही एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। पिकअप में सवार दो युवकों ने उसकी कार ठीक करने में सहायता की, लेकिन कार शुरू नहीं हो पाई। इसके पश्चात उक्त युवकों ने उसे डबवाली तक छोड़ने की बात कह लिफ्ट दे दी। उसकी पिकअप गाड़ी में आंख लग गई। उक्त युवकों ने अपने गाड़ी को हांडी खेड़ा गांव के पुल के नीचे खड़ी कर दी और उसका बैग व मोबाइल फोन लिया। जब उनसे बचाव करने का प्रयास किया, तभी एक युवक गाड़ी के पीछे से तेजधार हथियार लेकर आया तो वह अपना हाथ छुड़वाकर वहां से जान बचाकर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में 85 हजार की नकदी व जरूरी कागजात था। जैसे तैसे कर वह अपनी कार के पास पहुंचा और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें