फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो पूरे जिले में कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली में बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी के खिलाफ अनुबंधित विद्युत कर्मचारी के बार-बार गलत तबादले करने पर रोष प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उपमंडल अधिकारी सोमवार से पहले पहले तबादला आदेश वापस नहीं लेते तो रोष प्रदर्शन सोमवार से धरना प्रदर्शन में तबदील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारी ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो पूरे जिले में कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री व अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के जिला सचिव चरणजीत वर्मा ने बताया की डबवाली बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी द्वारा कच्चे कर्मचारियों को बार बार परेशान किया जा रहा है। इसके चलते एक कर्मचारी का तबादला दो महीने में 2-3 बार कर दिया।
इससे कर्मचारी मानसिक तौर पर परेशान हो जाते हैं और किसी बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। जिला संगठनकर्ता जसवंत सिंह ने बताया कि संघ ने लगातार मौखिक वार्तालाप करके उपमंडल अधिकारी को ऐसा ना करने के लिए कहा तो अधिकारी ने पूर्ण रूप से संघ पदाधिकारियों की बात को नकारते हुए अपनी मनमर्जी करने का रुख अपनाया।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी सदस्य सुखविंदर गोदारा ने आरोप लगाया कि उपमंडल अधिकारी अपने करीबियों को बिना ऑर्डर जारी किए शिकायत केंद्र दे रखे है। जब इस मामले में आवाज उठाई तो आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को गैर हाजिर दर्शा दिया गया।
इसकी अध्यक्षता सब युनिट अध्यक्ष रेशम सिंह ने की व संचालन सब युनिट सचिव अरविंद कुलरिया ने किया। इस दौरान मंजीत सिंह, मंगलदीप जोशी, सुखमंदर सिंह, रोशन लाल, विकास कुमार, सुरेश हैप्पी, कालू राम, राजवीर सिंह, कमल, पवन कुमार, मलकीत सिंह, मनोज कुमार, सुरेश मोटन, विनोद कुमार, धनराज, नौरंग राय, राकेश कुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें