फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक नहीं हुए तो पुलिस करेगी चालान

विज्ञापन
बाजार में बिना मास्क के पहुंची महिलाओं को मास्क वितरित करते यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहा - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बाजार में बिना मास्क के बाजारों में घूमने वाले लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में अगर इसके पश्चात भी लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं तो पुलिस की ओर से 16 मार्च से चालान भी काटे जाएंगे। जिसके चलते अभी से ही लोगों को चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना मास्क वालों को नियमों के प्रति जागरूक किया इसके साथ ही जरूरत मंदों को मास्क भी वितरित किए गए। ताकि कोरोना संक्रमण में रोकथाम हो सके। ऐसे में 16 मार्च के पश्चात अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो पुलिस की ओर से उसका चालान किया जाएगा। वहीं बीते दिन भी पुलिस की ओर से जिलेभर में अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें