कालांवाली। उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने अपनी टीम सहित गांव धर्मपुरा व तख्तमल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
उप पुलिस अधीक्षक ने गांव में सभी को ग्राम प्रहरी के बारे में बताया और कहा कि गांव की कोई भी समस्या हो चाहे वृद्ध, महिला, बच्चे, लड़कियों को तो तुरंत इनको बताए। नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। इससे मिटाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, मोहल्ले तथा वार्ड की जिम्मेदारी लेगा और न स्वयं नशा करेगा और न ही अपने क्षेत्र में बिकने देगा। तभी यह अभियान कामयाब होगा।
उन्होंने कहा कि युवा नशे की चपेट में आकर अपराध की तरफ बढ़ रहा है। इसलिए मां आप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य सामाजिक हित की गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उप पुलिस अधीक्षक द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों से बातचीत की गई। उनसे पूछा कि परिवार ठीक से देखभाल कर रहा है या नहीं तो बुजुर्गों ने कहा हम बिलकुल संतुष्ट हैं। इस मौके पर थाना कालांवाली व चौकी सिंहपुरा के कर्मचारियों सहित ग्राम प्रहरी, ड्रग्स मुक्त टीम मौजूद रहे।