फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एचटेट में मंगलसूत्र और बिंदी के साथ भी प्रवेश की रहेगी अनुमति

Tue, 30 Jun 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पंचायत भवन में बैठक करते हुए अ​धिकारी। प्रवकता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 4 व 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के संचालन को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन में तहसीलदार प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में डयूटी मजिस्ट्रेट, मुख्य केंद्र अधीक्षक व केंद्र अधीक्षक की बैठक का आयोजन किया गया। एचटेट में विवाहित महिला अभ्यर्थियों को पूरी जांच के बाद मंगलसूत्र, बिंदी के साथ प्रवेश की अनुमति रहेगी।
तहसीलदार ने बताया कि सिख धर्म के अनुयायियों को धार्मिक परंपरा के अनुसार निर्धारित कृपाण रखने की छूट रहेगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को बोर्ड के नियमानुसार 50 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। अगर किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की जरूरत हो तो उसे दो दिन पहले केंद्र अधीक्षक को अवगत कराना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों को परीक्षा के दौरान बोर्ड की हिदायतों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, प्रश्न-पत्रों के वितरण, परीक्षार्थियों की पहचान, प्रवेश व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने तथा परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर शीट्स के सुरक्षित संग्रहण एवं प्रेषण संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों द्वारा उठाई गई विभिन्न शंकाओं का समाधान किया गया तथा परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से अधीक्षक वीरेंद्र मोर, राजेश कुमार, सीएमजीजीए पुरू रोहिल्ला, शिक्षा विभाग से कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अमित मनहर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को सायंकालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5ः30 बजे तक लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी । 5 जुलाई को सुबह के सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 12ः30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा एवं सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5ः30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि उपमंडल अधिकारी राजेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें