फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एचएसएमएसआरयू के राज्य सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर

Tue, 18 Aug 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एचएसएमएसआरयू हरियाणा के चौथे राज्य सम्मेलन में संगठन की मजबूती और कर्मचारी हितों पर मंथन, नई रा
विज्ञापन
130 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग, संदीप शर्मा राज्य अध्यक्ष बने
विज्ञापन

फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा स्टेट मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन हरियाणा का चौथा राज्य सम्मेलन मंगलवार को जाट धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। एफएमआरएआई से संबद्ध इस संगठन के सम्मेलन में प्रदेश की विभिन्न इकाइयों से 130 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के उपाध्यक्ष टीपू पोरिया थे। एफएमआरएआई के उपाध्यक्ष शिव अवस्थी, क्षेत्रीय संयोजक अरविंद कुमार, अध्यक्ष वीरेंद्र सिवाच और होलसेल एसोसिएशन के मदन लाल बजाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसमें मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के मुद्दों, श्रमिक अधिकारों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने अधिकारों की रक्षा व समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठनात्मक ढांचा और एकजुटता को जरूरी बताया।
विज्ञापन

नई राज्य कमेटी का गठन
सम्मेलन में वर्ष 2026 के लिए नई राज्य कमेटी बनाई गई। संदीप शर्मा राज्य अध्यक्ष, सुशील शर्मा राज्य अध्यक्ष और यशपाल चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। नसीब सिंह संधू को महासचिव बनाया गया। प्रदीप, शमशेर सिंह राणा, नवनीत सिंगला और गगन टूटेजा उपाध्यक्ष बने। मनिंदर सिंह, अनुज अरोड़ा, दिनेश तनेजा और तरुण राणा संयुक्त सचिव मनोनीत हुए। नसीब पूनिया कोषाध्यक्ष तथा मनोज कुमार कानूनी सलाहकार बने। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें