फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नोहरिया बाजार मेें सड़क बनाने से घर हो गए नीचे, सीएम को भेजी शिकायत

Thu, 12 Mar 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सड़क से नीचे हुए घर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नोहरिया बाजार में कांडा गली में विवाद सड़क बनने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क बनने के कारण उनके घर नीचे हो गए और अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए और सड़क को दुरस्त करवाया जाए।
विज्ञापन

विनोद कुमार बताया कि कांडा गली के नाम से उनकी गली है। सड़क नई बनाई गई है। इस कारण 10 से 12 लोगों के घर चार से छह इंच नीचे हो गए हैं। सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था तब कई बार लोगों ने अपना विरोध जताया था। अधिकारियों से मांग की थी सड़क को ऊंचा न उठाया जाए। इससे उनके मकान नीचे हो जाएंगे। राजनीतिक दबाव के चलते नगर परिषद अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। ऐसे में अब उनके घर नीचे हो गए और बारिश के कारण अब घरों में जलभराव होगा। नगर परिषद के जेई अजय कुमार ने बताया कि सड़क का लेवल सही बनाया गया है। पूर्व लेवल के अनुसार ही सड़क बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें