फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला तथा पीजी संचालकों को रुकने वालों की देनी होगी पुलिस को जानकारी

Mon, 06 Jan 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा है कि सभी होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला तथा पीजी संचालकों को उनके पास रुकने वालों के बारे में संबंधित पुलिस थानाध्यक्ष को सूचित करना होगा। इससे उनके बारे में तस्दीक की जा सकेगी

तीन दिन पहले एक होटल में शहर के युवक को बंधक बनाने के बाद फिरौती मांगने का मामला सामने आने के बाद किराये या घंटे के हिसाब से जगह उपलब्ध करवाने वाले सभी संचालकों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों क बैठक आयोजित कर उन्हें दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने किराये पर मकान और दुकान देने वाले लोगों को भी अपने किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह बेहद जरूरी है। इसीलिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर सभी रेस्टोरेंट, होटल, धर्मशाला तथा पीजी संचालकों की बैठक लेकर उन्हें इस बारे में सूचित करें। कई बार आपराधिक किस्म के लोग होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला या पीजी में रुक जाते हैं। वह आपराधिक वारदात करने के बाद फरार हो जाते हैं। इसके बाद पुलिस को वारदात को सुलझाने में काफी दिक्कत महसूस होती है। अगर होटल, धर्मशाला तथा पीजी संचालक उनके पास रुकने वालों के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना देंगे तो पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के बारे में पूरी तरह से तस्दीक करेगा। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आपराधिक वारदात की पुनरावृत्ति न हो। इसीलिए सभी नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।



कैमरे से लेकर सिक्योरिटी गार्ड करें तैनात

पुलिस अधीक्षक ने सभी होटल एवं धर्मशाला तथा पीजी संचालकों को हिदायत दी है कि वे अपने-अपने परिसरों में उत्तम क्वालिटी के कैमरे स्थापित करें। गार्ड रखना सुनिश्चित करें तथा उनके पास ठहरने वालों का पूरा नाम पता, मोबाइल नंबर तथा आईडी का ब्योरा अपने पास रखें।
विज्ञापन


-

यह हुई थी वारदात

तीन दिन पहले शहर के एक होटल में युवक का अपहरण कर बंधक बनाया था। उसके परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अपहरण किए गए युवक को परिजनों को सौंपा था। इस दौरान पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें