फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 4 डिग्री बढ़े न्यूनतम तापमान ने बढ़ाई रात में गर्मी और उमस

Mon, 24 Jun 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भीषण गर्मी से जिलेवासियों को तीन दिन पूर्व हुई अच्छी बारिश से राहत मिली थी। लेकिन उसके बाद बढ़े तापमान ने आमजन को फिर से पसीने छुड़ा दिए। रविवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके कारण आमजन उमस और गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि दोपहर में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन


हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में एकदम से 4 डिग्री की बढ़ोतरी ने रातों को फिर से गर्म कर दिया। गर्मी के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान के और बढ़ने के आसार हैं। जिससे गर्मी और उमस लोगों को ओर ज्यादा सताएगी। वहीं इस बदलाव वाले मौसम के देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डीहाइड्रेशन से बचने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें। तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा करें। जिससे शरीर में पानी की पूर्ति होती रहे। तले हुए खाद्य पदार्थों से दूर रहें। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें