फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाब हेरिटेज हॉर्स शो 2026 में रानियां का अरावत बना विजेता

Wed, 11 Mar 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अरावत घोड़े के साथ मालिक त्रिलोचन सिंह ढिल्लों। संस्था।
विज्ञापन
51 हजार इनामी राशि के साथ दिया गया प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

फोटो 52
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। पंजाब के पटियाला में आयोजित पंजाब हेरिटेज हॉर्स शो 2026 में रानियां के एक घोड़े अरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस पर आयोजकों की ओर से अरावत के मालिक को 51 हजार रुपये की इनामी राशि तथा प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस हॉर्स शो में हरियाणा व पंजाब के अनेक गांवों और शहरों से घोड़ों ने हिस्सा लिया। इसमें रानियां के झबालिए स्टड फार्म के अरावत ने अपने सफेद रंग, कद, बनावट, चाल व स्फूर्ति से मेले में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरावत घोड़े के मालिक त्रिलोचन सिंह ढिल्लों व उनके साथी राजा चंदी ने बताया कि इस शो में हिस्सा लेने की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। अरावत की देखभाल व ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। शो में अरावत की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने पर लोगों व मेले में पहुंचे दर्शकों ने अरावत घोड़े के मालिक व उनके साथी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें