फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने भेजा एक दिन के रिमांड पर, महिला सरपंच सहित चार आरोपियों पर दर्ज है प्राथमिकी
विज्ञापन







फोटो 20





संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। सरपंच की शैक्षणिक योग्यता की आरटीआई मांगने वाले ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश के आरोप में पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार (सरपंच का पति) निवासी गांव जमाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
चोपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपी से मोबाइल बरामद किया जाएगा और साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता गांव जमाल निवासी मोहन लाल ने पुलिस को बताया था कि उसने 18 जनवरी 2024 को आरटीआई के माध्यम से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता का ब्योरा मांगा था। इसके बाद जुलाई और अगस्त 2024 में उसने डीसी सिरसा और मुख्यमंत्री को नालियों के फर्जी बिल और कम कार्य के बावजूद अधिक पैसे लेने की शिकायत भेजी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, शिकायत से नाराज सरपंच और उनके सहयोगियों ने उसे फंसाने की साजिश रची। आरोपियों ने गांव की आशा रानी को प्लाॅट, मकान और रुपये देने का लालच देकर अपने साथ मिलाया।
सुरेंद्र ने आशा को मोहन लाल से वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करने और उनका वीडियो बनाने के लिए कहा। इसके बाद आशा ने पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शिकायतकर्ता मोहन लाल ने पुलिस को पूरी साजिश की जानकारी दी।
जांच में सच सामने आने पर आशा ने अपनी शिकायत वापस ले ली और स्वीकार किया कि उसने सुरेंद्र के दबाव व लालच में आकर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मोहनलाल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

14 अप्रैल को चोपटा थाना पुलिस ने सरपंच विनोद रानी, उसके पति, सुरेंद्र और आशा के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें