फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन लोग मांग रहे शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी प्रांत से फाफामऊ आए लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। घर में क्वारंटीन लोग मंगलवार को शराब की मांग करने लगे। इसकी शिकायत पर पहुंचे चौकी इंचार्ज की फटकार के बाद उन्हें गलती का एहसास हुआ और क्षमा मांगते हुए दुबारा शराब मांगने से मना किया। बाहरी प्रांत से आए छह लोगों को प्रसिद्ध का पूरा गांव में, दो लोगों को रंगपूरा गांव में तथा एक को मातादीन का पूरा गांव में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रसिद्ध का पूरा गांव में क्वारंटीन किए गए लोग सिपाहियों से शराब की मांग करने लगे। सिपाहियों ने इसकी शिकायत चौकी इंचार्ज से की। जिस पर गांव पहुंचे चौकी इंचार्ज अरविंद कनौजिया ने शराब मांग रहे लोगों को मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। जिस पर क्वारंटीन लोगों ने अपनी गलती के लिए क्षमा मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें