फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव पार्क समिति, हुडा में 15 को होगा हिंदू सम्मेलन : मोहनलाल

Fri, 06 Feb 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
विज्ञापन

फोटो-5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। केशव पार्क समिति के संयोजक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को केशव पार्क समिति, हुडा सिरसा की ओर से शिवरात्रि के मौके पर केशव पार्क में हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान पार्क में सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक डीएवी स्कूल के बच्चे धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
मोहनलाल ने शुक्रवार को अजय विहार स्थित प्रतिष्ठान पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि केशव पार्क के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सभी निवासियों से आह्वान है कि वे बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लें। सेवानिवृत्त प्राचार्य व केशव पार्क समिति के सदस्य प्रो. श्याम लाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पंच परिवर्तन रहेगा। समाज में नैतिक मूल्य युक्त परिवार हो, पर्यावरण की रक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जाएं, सामाजिक समरसता हो, स्वदेशी जीवनशैली अपनाएं व नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करें।
विज्ञापन

हिंदू सम्मेलन के प्रचार प्रमुख मोहनलाल अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्र को वर्तमान परिवेश में इस प्रकार के सम्मेलनों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर इस प्रकार के दर्जनों कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ध्यान सिंह, धर्म जागरण विभाग संयोजक दिनेश सिंघानिया, नगर सह संपर्क प्रमुख राजबीर गोयल, समाजसेवी अभिषेक, किशोर चानना, पार्क समिति सदस्य दिनेश शर्मा, सतबीर जाखड़, ओमप्रकाश, सुनील मास्टर, असीम अरोड़ा, अतुल्य जोशी, राजेंद्र कड़वासरा, राजेश मास्टर, संजय गांधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें