फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कालांवाली में नहीं हो रही डिलीवरी, 66 गांव के वाहन चालक परेशान

Sun, 06 Apr 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली उपमंडल कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी की ओर से उपमंडल कार्यालय कालांवाली में नंबर प्लेट की डिलीवरी नहीं दी जा रही है। इसके चलते उपमंडल के 66 गांवों के सैंकड़ों वाहन चालक को परेशानी उठानी पड़ी रही है। वाहन चालकों को नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन फीस कटवाने के बाद करीब 50 किलोमीटर दूर तय करके सिरसा जाना पड़ रहा है। वहां जाकर भी नंबर प्लेट कहां से प्राप्त करें, इसका भी उन्हें सही पता नहीं चल पा रहा। क्योंकि ऑनलाइन कटवाई गई रसीदों पर कोई मोबाइल नंबर भी नहीं होता है।
उपमंडल में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऊपर से सरकार के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन ने भी बिना हाई सिक्योरिटी वाली नंबर प्लेट वाले वाहनों को अपने कब्जे में लिया जा रहा है या फिर जुर्माना लगाकर चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरमोहन सिंह, निवासी गांव देसूमलकाना ने बताया कि उसने अपनी बाइक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन कंपनी के द्वारा उसे सिरसा आकर नंबर प्लेट लगवाने के लिए कहा जा रहा है। इसी तरह असीम, निवासी कालांवाली ने बताया कि उसने 15 फरवरी को अपनी बाइक पर नंबर प्लेट लगवाने के लिए सीएससी केंद्र से ऑनलाइन रसीद कटवाई थी, लेकिन रसीद पर किसी भी स्थान का पता नहीं है और ना ही कोई मोबाइल नंबर है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से भी कोई कॉल नहीं आई। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी वह नंबर प्लेट के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।




रोजाना आते थे 30 से 40 नंबर प्लेट के आवेदन
पहले कंपनी लिंक उत्सव के पास नंबर प्लेट लगाने का ठेका था। कालांवाली में नंबर प्लेट की डिलीवरी दी जाती थी और उपमंडल कार्यालय में ही वाहनों की नंबर प्लेट लगाई जाती थी। अब यह ठेका किसी अन्य कंपनी के पास चला गया है। यह कंपनी कालांवाली में नंबर प्लेट की डिलीवरी नहीं कर रही है और आमजन को सिरसा जाकर नंबर प्लेट लगवानी पड़ रही हैं।


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 500 रुपये का जुर्माना
ट्रैफिक इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट वाले वाहन 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा वाहनों को जब्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नंबर प्लेट न मिलने संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा हो रहा है तो कंपनी को पत्र लिखकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। लोगों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - सुरेश रविश, एसडीएम, कालांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें