फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सोलर पंप कंट्रोलर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में चोरी के 23 वारदात कबूलीं

Sun, 06 Apr 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। सिंहपुरा चौकी पुलिस ने खेत से सोलर पंप कंट्रोलर चुराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव केहरवाला निवासी अशोक कुमार उर्फ अजय के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा सोलर पंप कंट्रोलर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी अशोक कुमार ने सोलर पंप कंट्रोलर व स्टार्टर चोरी करने की 23 वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। इन वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने 45 स्टार्टर व सोलर पंप कंट्रोलर चोरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी एसआई चंदन सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को गांव पक्का शहीदां निवासी किसान बलजिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात शख्स उसके खेत से सोलर पंप कंट्रोलर चोरी करके ले गया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।


::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
आरोपी अशोक ने यहां पर की हैं वारदातें
1. गांव लखुआना खेतों में
2. गांव गंगा से मुन्ना वाली रोड पर
3. चक्का से केहरवाला रोड पर
4. मतुवाला से केहरवाला रोड पर
5. मैहनाखेड़ा से खारिया रोड पर
6. चक्का से मैहनाखेड़ा रोड पर
7. रामपुरा बिश्नोइयां रोड से रामगढि़या रोड पर
8. पक्का शहीदां नहर के पास से राईया रोड पर
9. रिसालिया खेड़ा से केहरवाला रोड पर
10. गिदड़ा से घोड़ा वाली रोड पर
11. नत्थोर वचेर रोड पर
12. सालम खेड़ा सें नुईयावाली रोड पर
13. धोलपालिया से तलवाड़ा रोड पर
14. बाहिया से दमदमा रोड पर
15. नुहियांवाली से ओढां रोड पर
16. केहरवाला से बिज्जूवाली रोड पर
17. केहरवाला से दारेवाला रोड पर
18. केहरवाला से सेनपाल रोड पर
19. दारेवाला से कालुआना रोड पर
20. गोदिका से कालुआना रोड पर
21. गोदिका से मुन्ना वाली रोड पर
22. बिज्जुवाली से रामगढ़ रोड पर
23. मटदादू सड़क से मोजगढ़ नहर के पास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें