फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हेरोइन तस्करी में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हेरोइन तस्करी के एक मामले में पुलिस ने आरोपी सप्लायर महान को गिरफ्तार किया है। वह गांव धिंगतानियां का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एएनसी सिरसा की टीम ने चार अगस्त को कार्रवाई की थी। टीम ने अनाज मंडी रानियां से एक युवक को पकड़ा था। उसके पास से 8 ग्राम 730 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
विज्ञापन

पूछताछ में उस युवक ने बताया कि उसने यह हेरोइन महान से प्राप्त की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने आरोपी महान को चौपटा क्षेत्र से काबू कर लिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें