फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : स्वास्थ्य विभाग ने 33 लोगों से हटाई निगरानी, तीन पर अभी भी नजर

विज्ञापन
अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड (फाइल फोटो)। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में अभी तक चीन तथा अन्य देशों से होकर भारत लौटे तीन मरीजों के सैंपल नेगेटिव आए हैं, जबकि एक सैंपल अभी जांच के लिए भेजा गया है। जिले में पिछले तीन महीने में कुल 36 लोग विदेश से सिरसा आए थे। जिनमें 33 लोगों के 28 दिन बीतने के बाद भी कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उनसे अपनी निगरानी हटा दी है। वहीं विभाग अभी भी तीन लोगों से संपर्क साधे हुए हैं जो चीन से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग सुबह शाम तीनों लोगों से जानकारी ले रहा है तथा इसके साथ ही उनके घर वालों को भी मास्क आदि देकर सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले जिले में चीन तथा वाया चीन होकर भारत लौटे तीन लोगों के जांच के लिए सैंपल पुणे की लैब में भेजे थे। स्वास्थ्य विभाग को जब सूचना मिली थी कि चीन से आए यात्री को जुकाम तथा खांसी की शिकायत है तो उसी समय स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने हिसार में कोरियर एजेंसी को फोन किया। जिसके कुछ ही समय बाद कोरियर एजेंसी के कर्मचारी सिविल अस्पताल सिरसा से तीनों के सैंपल लेकर चले गए। 48 घंटे बाद आई तीनों लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आ गई, जो नकारात्मक है। अभी तक जिले में एक भी मरीज कोरोना पीड़ित नहीं मिला है और जिले से अभी तक कुुल चार सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जो नकारात्मक आए हैं। वहीं जिले में बीते तीन माह से करीब 36 लोग चीन तथा वाया चीन से होकर सिरसा जिले में लौटे थे। इसके अतिरिक्त दो लोग अभी भी विदेश में हैं। जब स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बात की तो दोनों लोगों ने बताया कि वह अभी तक भारत नहीं लौटे हैं।
चीन ने 25 फरवरी से शुरू की मेडिकल छात्रों की ऑन लाइन पढ़ाई
चीन के वी फान शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे सिरसा निवासी देवकरण ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से वह वापस नहीं जा पाए। 24 फरवरी से कक्षाएं शुरू होनी थी, लेकिन उस दिन वी चैट से उन्हें विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ऑन लाइन कक्षाएं शुरू करने की सूचना दी। 25 फरवरी से उनके कॉलेज ने डिंगटॉक एप्प से आन लाइन कक्षाएं शुरू कर दी। पहले एक हफ्ते तक उन्हें चीन में हालातों की जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रबंधन अनुसार अब तक चीन में केवल 25 हजार लोग प्रभावित हैं। बीते सोमवार यानी दो मार्च से उनकी मेडिकल की पढ़ाई ऑन लाइन शुरू हो गई है। एप्प पर हर सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर पौने 12 बजे तक पढ़ाई होती है। फिर दो घंटे का आराम दिया जाता है। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक फिर से पढ़ाई करवाई जाती है। जिस छात्र को प्रश्न पूछना है एप्प पर उसके लिए स्पीकर, वीडियो चैट के ऑप्शन उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मार्च के अंतिम सप्ताह तक स्थिति सामान्य होने की बात कही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से घबराएं नहीं, स्वच्छ और सजग रहें : उपायुक्त
सिरसा। उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने कोरोना वायरस से निपटने की समीक्षा करते हुए डॉक्टरों को संवेदनशीलता के साथ काम करने करने को कहा। इसके अलावा टीम बनाकर गांव स्तर पर भी लोगों को इसके बारे में जागरूक करें और लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दें। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला में कोई केस कोरोना वायरस का नहीं मिला है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति छोटी-छोटी सावधानियां बरतनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध रोगी जिला में मिलता है, तो उसको सिविल अस्पताल में बने अलग से बने वार्ड में रखा जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम जयवीर यादव, एसडीएम डबवाली डॉ. वीनेश कुमार, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, सिटीएम कुलभूषण, सीएमओ सुरेंद्र नैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिले में 33 लोगों पर निगरानी रखते हुए 28 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। वहीं तीन लोग अभी भी स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में हैं। जो सैंपल भेजे गए हैं वह नकारात्मक आए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें