फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Sat, 20 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रानिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 01666-297467 जारी किया गया है।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि निर्वाचन विभाग के अनुसार, यदि किसी मतदाता को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी की आवश्यकता हो, तो वह प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष रूप से एक हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। इस हेल्पडेस्क पर विभिन्न कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मतदाताओं की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने रानियां विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें