सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग के प्रवक्ता व अन्य जिला शिक्षा अधिकारी स
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में तीन समूहों में चल रहे टीजीटी एवं पीजीटी संस्कृत अध्यापकों हेतु तीन दिवसीय भाषा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डाइट प्राचार्या विजय लक्ष्मी एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने प्रशिक्षण सत्रों में पहुंचकर प्रतिभागी शिक्षकों का फीडबैक लिया।
प्राचार्या ने डाइट के स्टाफ की मीटिंग लेते हुए डाइट क्रियाकलापों की समीक्षा करते हुए सभी को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डाइट प्राचार्या विजय लक्ष्मी ने कहा कि अध्यापक यदि संचार कौशल को कक्षा में अपनाएं तो विद्यार्थियों का आत्मविश्वास एवं भाषा ज्ञान दोनों बढ़ते हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने संस्कृत भाषा शिक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस मौके पर डाइट प्रभारी सुरेंद्र नूनिया, प्रवक्ता डाॅ. सतबीर न्योल, डाॅ. सोम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, दलीप गोदारा, डाॅ. अनिल बिश्नोई, सूरज दुग्गल व अन्य मौजूद रहे।
-
यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अध्यापकों को विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संस्कृत भाषा के प्रति उनमें रुचि एवं आत्मविश्वास उत्पन्न करने में सहायक सिद्ध होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के भाषा कौशल विकसित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में भी कारगर सिद्ध होगा।
- डाॅ. सोम प्रकाश ठकराल, समन्वयक टीजीटी/पीजीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम, डाइट डिंग सिरसा।