संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली रोड पर एक होटल संचालक की शिकायत मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। इस मामले से जुड़े होटल संचालक को नोटिस भेजकर बुलाया गया था। संबंधित व्यक्ति सोमवार को नगर परिषद में चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और सीएसआई जयवीर सिंह के समक्ष पेश हुआ।
इस दौरान करीबन तीन से चार घंटे तक मामले की जांच चली। संबंधित व्यक्ति ने नगर परिषद अधिकारियों को स्पष्टतौर पर जेई व अन्य कर्मचारी का नंबर देने से इनकार कर दिया, जिन्होंने उससे मांग की थी। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में जानकारी केवल कोर्ट में दे सकते है।
वहीं, चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने संबंधित व्यक्ति को कहा कि उनके द्वारा भ्रष्टाचार और महिला की मांग जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं। इसकी जांच होनी जरूरी है। जब तक वह नंबर व अन्य जानकारी नहीं देंगे तब तक इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाना संभव नहीं है। इसलिए वह उन्हें मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी प्रदान करें।
इस पर संबंधित व्यक्ति ने कहा कि गोपनीय जानकारी देना उनके होटल नियमों के खिलाफ है। लेकिन वह सच कह रहे हैं कि उनसे कर्मचारियों की ओर से महिला की मांग की गई है। उसने कहा कि मामले में कार्रवाई जरूरी है।