फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 19 फरवरी की हड़ताल के लिए कसी कमर

Mon, 16 Feb 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हैफेड एम्प्लॉइज यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष अजीत नरवाल ने अपने सिरसा दौरे के दौरान 19 फरवरी की हड़ताल को लेकर जिला प्रबंधक हैफेड सोमवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रस्तावित हड़ताल की तैयारियों को लेकर कर्मचारियों से संवाद किया और फेडरेशन को हो रहे करोड़ों रुपये के आर्थिक नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
अजीत ने कहा कि प्रबंधन की गलत नीतियां और संदिग्ध फैसले फेडरेशन की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहे हैं, जिसका सीधा असर कर्मचारियों और संस्था दोनों के भविष्य पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक नुकसान के बताए प्रमुख कारण : अजीत नरवाल ने कहा कि हैफेड को हुए नुकसान के पीछे कई ठोस उदाहरण सामने आए हैं। इनमें बासमती निर्यात में घाटे वाले निर्णय, खरीद नीतियों में अव्यवस्था, निजी एजेंसियों को महंगी दरों पर कार्य आवंटन, बकाया राशियों की समय पर वसूली न होना तथा अनियोजित प्रशासनिक फैसले शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन निर्णयों के कारण संस्था को करोड़ों रुपये का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस अवसर पर हैफेड जिला सिरसा के वरिष्ठ सलाहकार रविंद्र कुमार, जिला प्रधान अजित, सेक्रेटरी रवि दत्त, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें