फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आमजन की शिकायतें सुन समाधान के दिए निर्देश

विज्ञापन
एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया आमजन की शिकायतें सुनते हुए। सुचना विभाग
विज्ञापन
सिरसा। जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारियों ने जनसुनवाई की। सिरसा में डीडीपीओ बलजीत सिंह और ऐलनाबाद में एसडीएम पारस भागोरिया ने शिविर के दौरान आमजन की शिकायतें सुनी और जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसी तरह कालांवाली और डबवाली में भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। वीरवार को जिले में आयोजित समाधान शिविरों के दौरान नौ शिकायतें आईं। ऐलनाबाद एसडीएम पारस भागोरिया ने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।

आमजन इसका लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतें शिविर के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ हल करेें, ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों के शीघ्र निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें