फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई माह में कोरोना ने ली 238 मरीजों की जान, 13739 मिले संक्रमित और 14824 हुए स्वस्थ, अंत तक 14 फीसदी बढ़ा रिकवरी रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल माह की तुलना में मई महीना में कोरोना संक्रमितों की मौत और संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता गया। यह अंतर चार गुणा रहा। मई माह में कोरोना से 238 की मौत हो गई और कुल 13739 मरीज संक्रमित पाए गए है जबकि 14824 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं अप्रैल माह में कुल 55 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मई के शुरूआत में रिकवरी रेट 77.62 रहा और माह के अंत में 92.38 फीसदी तक पहुंच गया। माह के अंत में 14.76 फीसदी तक रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। मई के अंत तक कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 405 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कोरोना से पांच मरीजों की मौत हो गई जबकि 118 मरीज संक्रमित पाए गए है और 198 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में अब तक कुल 405 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। इनमें सबसे अधिक मरीजों की मई माह में ही मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 366190 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 28125 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक 465 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब 1737 मरीज सक्रिय है। इनमें से 175 मरीजों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। 90 मरीज सरकारी अस्पताल और 85 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से नौ मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में अब तक 1091 मरीज होमआइसोलेट है। सोमवार को 198 मरीज स्वस्थ हुए है। अब तक 25983 मरीज स्वस्थ हो चुके है।
एक महिला सहित पांच की हुई कोरोना से मौत : सोमवार को पांच मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें से ओढां की 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला, तरकांवाली का 45 वर्षीय व्यक्ति, अबूतगढ़ का 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, डबवाली का 60 वर्षीय व्यक्ति, रोहिड़ावाली का 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। सोमवार को सिरसा में 42, डबवाली में सात, ऐलनाबाद में छह, कालांवाली में पांच, ओढां में छह, नाथूसरी चोपटा में 19, माधोसिंघाना में चार, रानियां में 14, चौटाला में 13, बडागुढ़ा में दो सहित कुल 118 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

माह के अंत तक 14.76 फीसदी बढ़ा रिकवरी रेट : माह के शुरूआत में जिले का रिकवरी रेट 77.62 फीसदी था। रिकवरी रेट कम होने के कारण अधिक मरीज संक्रमित पाए जा रहे थे। लेकिन अंत तक पहुंचते रिकवरी रेट में काफी सुधार देखने को मिला। माह अंत में रिकवरी रेट 92.33 फीसदी तक पहुंच गया है। ऐसे में अब मरीज स्वस्थ भी तेजी से हो रहे । अब मरीज भी पहले के मुकाबले काफी कम संक्रमित पाए जा रहे हैं।
जिले में रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। जिले में 92.38 फीसदी रिकवरी रेट तक पहुंच गया है। सोमवार को जिले में 118 मरीज संक्रमित पाए गए हैं और 198 मरीज स्वस्थ हुए है। पांच मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। लोग नियमों की पालना करे और मास्क व सैनिटाइजर का निरंतर उपयोग करते रहे। -डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें