फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य : तीन माह बाद मिला कोरोना का मरीज

Fri, 31 Mar 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में तीन माह बाद कोरोना संक्रमित मिला है। शुक्रवार को शहर के हुडा सेक्टर निवासी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेट किया है। विभाग में एनएचएम और एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों के कार्यकाल की अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ाया दिया गया है, लेकिन अस्थायी कोविड कर्मचारियों के संबंध में मुख्यालय से कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया है। ऐसे में 55 कर्मचारियों ने शनिवार से धरना देने का निर्णय लिया है।
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल बढ़ने, मास्क लगाने व सामाजिक दूरी नियम का पालन करने की हिदायत दी गई है। नागरिक अस्पताल में कोई भी नियम लागू होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। जांच करवाने के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। सभी बिना मास्क के ही लाइन में लगे रहते हैं। इसके साथ ही अस्पताल में लगे 55 कोविड कर्मचारियों को रिलीव करने पर इसका असर व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को 60 के करीब संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें एक मरीज संक्रमित पाया गया है। मरीज में खांसी व जुकाम होने के लक्षण थे।
विज्ञापन


बैठक कर आंदोलन करने का लिया निर्णय
अस्थायी कोविड कर्मचारियों ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में बैठक कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिला कोविड कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान सुनील कुलड़िया ने बताया कि अभी तक उनके कार्यकाल की समय अवधि बढ़ाने को लेकर मुख्यालय से किसी भी तरह का पत्र जारी नहीं किया गया है। इसके चलते अब वह शनिवार से काम छोड़कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वे कई बार मांत्र पत्र सौंप चुके हैं।
विज्ञापन



वर्जन
कई जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके चलते गाइड लाइन जारी की गई है। सैंपलिंग प्रक्रिया बढ़ाने, मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोविड कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाने के संबंध में कोई भी पत्र नहीं आया है। -डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें