फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं नगर परिषद का बनेगा बहुमंजिला भवन, कंसलटेंसी एजेंसी के साथ किया अनुबंध

Sun, 02 Feb 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में नगर परिषद का पुराना कार्यालय।   संवाद
विज्ञापन
सुनील बैनीवाल
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद ने अपना नया प्रशासनिक भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए नगर परिषद ने दिल्ली की कंसलटेंसी एजेंसी के साथ अनुबंध किया है। एजेंसी ने अपना काम शुरू कर दिया है। मौजूदा समय को ध्यान में रखते हुए कंसलटेंसी फर्म द्वारा डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है।

इस समय नगर परिषद का कार्यालय सरकारी स्कूल के भवन में संचालित है। इतना ही नहीं, पालिका बाजार की तंग गलियों में भारी-भीड़ रहती है। इसलिए बाजार से बाहर कार्यालय को बनाया जाना बेहद जरूरी है। नगर परिषद के प्रशासनिक बेहद शानदार बनाया जाएगा। यहां विशेष पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा इंजीनियरिंग विंग, टैक्स ब्रांच व सरकारी योजनाओं के शाखा की अलग-अलग व्यवस्था होगी। बहुमंजिला भवन होने के कारण अधिकारियों के कार्यालय अलग-अलग फ्लोर बनाए जाएंगे। वेटिंग रूम से लेकर चेयरमैन व पार्षद कक्ष तक निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::

वर्ष 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी बहुमंजिला कार्यालय का भवन बनाने की घोषणा

तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 नवंबर 2018 को नगर परिषद का बहुमंजिला कार्यालय का भवन बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत एचएसवीपी को पुरानी तहसील कार्यालय मार्ग पर बने नगर परिषद के कार्यालय की जगह शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाना था। नगर परिषद को दूसरी जगह दो एकड़ जमीन देनी थी, लेकिन एचएसवीपी की तकनीकी सर्वे रिपोर्ट में यह जगह शॉपिंग कॉम्पलेक्स के अनुरूप नहीं पाई गई। इस कारण प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। इसके बाद से ही नगर परिषद के भवन की जमीन पर कार्यालय बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सात साल बाद पुन: डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है।

:::::::::::::::::::::::::::

पुराना भवन बना कबाड़ घर और अभिलेख कक्ष



नगर परिषद का पुराना कार्यालय बालभवन रोड पर स्थित है। इस भवन के मलबे को गिराकर नए भवन का यहां पर निर्माण किया जाना है। प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े पुराने अभिलेखों को यहां पर रखा गया है। भवन का प्रयोग स्टोर के रूप में किया जाता है। मोबाइल टॉयलेट समेत अन्य वाहन वहां खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::::::::::::

यह होगा लोगों को फायदा



- बाजारों में भीड़ के अंदर नहीं जाना पड़ेगा।

- कोर्ट व जिला प्रशासन से जुड़े कार्य भी आसानी से हो जाएंगे।

- अलग अलग जगह चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय मौजूद रहेंगे।



- जिला नगर आयुक्त का कार्यालय भी भवन में होगा।

- चेयरमैन व पार्षदों के कक्ष होंगे। इससे लोगों को उनकी सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी।



::::::::::::::::::::::::::::::



लंबे समय से अटकी परियोजनाओं पर नये सिरे से काम किया जाएगा। कार्यालय का नया भवन बेहद जरूरी है। इसको लेकर कंसलटेंसी फर्म हायर की गई है। जिला नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें