सिरसा। लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान प्रकोष्ठ के तहत उपायुक्त शांतनु शर्मा अधिकारियों की
सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान प्रकोष्ठ के तहत बैठक में समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की समीक्षा की। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला बैठक लेते हुए समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए तत्परता से निपटान के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, जिला परिषद सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र विशेष रूप से मौजूद रहे।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर में जो शिकायतें आए, उन पर संबंधित विभाग तत्परता से कार्रवाई करते हुए निवारण करें, साथ ही शिकायतकर्ता को भी अवगत करवाएं ताकि शिकायत के संबंध में सही जानकारी के साथ समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायत का उचित समाधान करने का प्रयास किया जाए ताकि शिकायत को रीओपन न करना पड़े। जो शिकायत कई विभागों से संबंधित है, उसे मुख्य एक विभाग को न भेज कर सभी से रिपोर्ट ली जाए।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें लंबित हैं, उनकी मॉनिटरिंग संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी भी करें ताकि समय पर उचित समाधान हो सके।