फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पांच दिनों तक जांच के बाद कबाड़ मामले में विभागीय कार्रवाई तय

Fri, 02 Jan 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच की गाज सफाई शाखा पर गिरेगी। कबाड़ मामले की जांच के दौरान बड़े स्तर पर अनियमितताएं मिली हैं। सीएम फ्लाइंग की टीम इस मामले में लापरवाही व गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार एसआई व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करेगी। इस जांच को सिरे चढ़ाने के बाद अब विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का खुलासा टीम करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि सड़कों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर डीजीपी की ओर से कार्यकारी अधिकारी टीम सदस्यों ने पत्र सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से वर्ष 2024 में हुए एक ठेकेदार द्वारा अलग अलग एजेंसियों में किए गए कार्यों की रिपोर्ट मांगी गई है। जिस ठेकेदार की डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है, वह स्वयं, उसके भांजे की फर्म भी है। इतना ही नहीं, संबंधित ठेकेदार ने हिसार की मुकेश बंसल ठेकेदार की फर्म पर 10 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण किया था। इस विकास कार्य में बड़े स्तर पर गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद डा अशोक तंवर ने भी तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी से आरटीआई के माध्यम से सड़कों की सूची ओर कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी, जो आज तक प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें