फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धोखाधड़ी और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

Sun, 14 Dec 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एडीसी कॉलोनी निवासी जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार कृष्ण कुमार अग्रवाल की शिकायत पर गांव सादेवाला निवासी किशोरी लाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी के खिलाफशिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी, जालसाजी की शिकायत पहले ही दर्ज करवा रखी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि किशोरी लाल मई 2024 तक उनके यहां मुनीम के रूप में कार्य करता था। धीरे-धीरे आरोपी गलत संगत में पड़ गया और नशे का आदी हो गया। कई बार समझाने के बावजूद उसने सुधार नहीं किया। हटाने की बात कहने पर किशोरी ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
आराेपी ने 3 नवंबर 2025 को किशोरी ने उनके फर्म का एक पुराना चोरी हुआ चेक स्वयं भरकर, फर्जी हस्ताक्षर कर, और डबवाली के बैंक के कर्मचारियों से सांठगांठ करके 15 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इस मामले की शिकायत पहले ही एसपी कार्यालय, सिरसा में दर्ज करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जब दोनों पक्ष एसपी कार्यालय बुलाए गए, तो किशोरी ने परिसर में ही कृष्ण अग्रवाल के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि बाद में आरोपी को जमानत मिल गई।
बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप : कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि 9 दिसंबर 2025 को किशोरी लाल ने उन्हें फोन पर गालियां दीं और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी दी।
इस घटना से उनका पूरा परिवार भय और तनाव में है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें