फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में चोरी करने वाले दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने हाल ही में दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करके उनसे चोरीशुदा सामान बरामद किया है। गोल बाजार पुलिस चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण ठाकुर ने बताया कि सोमवार सुबह एसआई भूप सिंह ने गश्त के दौरान एमपी कॉलेज के पास दो लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर मामला खुला तो हिरासत में लिए गए लोगों ने मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया और साथ में चोरी के लिए प्रयुक्त होने वाले सामान की भी जानकारी दी। पकड़े गए एक किशोर ने अपनी पहचान निवासी वार्ड नंबर 10 मंडी डबवाली के रूप में करवाई, जबकि दूसरे ने अपनी पहचान आशू उर्फ कैलाशु (18) पुत्र सोमनाथ निवासी वार्ड नंबर चार मंडी डबवाली के रूप में करवाई।

 पुलिस ने दोनों चोरों की निशानदेही पर एमपी कॉलेज के पास से दुर्गा मंदिर से चुराई गई 35,961 रुपये की राशि बरामद की, जिसमें 34,461 रुपये की नकदी, 500-500 रुपये के दो हार, 250-250 रुपये के दो हार और चार टूटे हुए ताले बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना नाबालिग ही बताया गया है। तालों को तोड़ने के लिए प्रयुक्त की जाने वाली आरी, प्लास और पेचकश भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने इसी मंदिर में अप्रैल माह में चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने माना कि इससे पूर्व की चोरी उन्होंने मंदिर के पिछवाडे़ से सीढ़ियों से मंदिर की छत पर प्रवेश करके मंदिर में लगे झंडे के सहारे मंदिर में उतरकर चोरी को अंजाम दिया था।

इस बार चोरी ताला काटकर की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दो-तीन फरवरी की रात को शनिदेव मंदिर से भी चोरी करना स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी की गई 10 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली है। पुलिस के समक्ष आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऐशोआराम के लिए चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार नाबालिग ही इस गिरोह का सरगना है।

पुलिस ने उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड सिरसा के समक्ष प्रस्तुत किया। बोर्ड ने उसे बाल सुधार गृह हिसार भेजने के आदेश दिए, जबकि आशू को उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी डबवाली परवेश सिंगला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें