फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुरु की गाथा सुनाकर संगत को निहाल किया

विज्ञापन
कालांवाली। नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए बाबा दर्शन सिंह खालसा। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। गांव दादू में गुरु गोबिंद सिंह महाराज के अवतार दिवस पर पंच प्यारों की अगुवाई में व गुरुद्वारा श्रीदशमेशसर साहब के मुख्य सेवादार बाबा दर्शन सिंह खालसा की देखरेख में महान नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन दौरान पंजाब से ढाडी जत्था भाई मघर सिंह भौंरा गोसलें वाले की तरफ से गुरु की गाथा सुना कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरजंट सिंह रोड़ी के जत्थे ने कीर्तन के माध्यम से संगत को संबोधित करते हुए गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु ने अपनी सारी जिंदगी लोगों को प्यार, एक परमात्मा और भाईचारा सांझ का संदेश दिया है। इसके अलावा गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार न्यौछावर कर दिया।
हम सबको गुरु के उपदेश पर चलते हुए गुरु जी के प्रकाशोत्सव को धार्मिक रीति रिवाज के साथ जात -पात, रंग भेद और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर मनाना चाहिए। इस दौरान बाबा दर्शन सिंह खालसा ने पंज प्यारों को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबा फतेह सिंह गतका अखाड़ा तलवंडी साबो के सदस्यों ने हैरत अंगेज करतब पेश किए।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का जगह- जगह भव्य स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए ब्रैड पकौड़े, चाय आदि का लंगर लगाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा दर्शन सिंह, सरपंच बलतेज सिंह रोमाना, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, मक्खन सिंह, गुरदास सिंह, गाजी सिंह नंबरदार कालांवाली, मनजीत सिंह कालांवाली, बिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें