फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन से नकारात्मक ऊर्जा होती है सकारात्मक : डॉ. जयप्रकाश

विज्ञापन
सिरसा। इंजीनियरिंग कॉलेज के सत्र के शुभारंभ अवसर पर हवन यज्ञ करते हुए। कॉलेज
विज्ञापन
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को हवन यज्ञ का आयोजन की ओर से सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि हवन यज्ञ एक पवित्र अनुष्ठान है। हवन की अग्नि में नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन


जिस प्रांगण में हवन का आयोजन होता है आयोजन होता है वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता है। वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता है और एक नए उल्लास एवं शक्ति का अनुभव होने लगता है। हवन के दौरान जब घी, कपूर और हवन सामग्री अग्नि में डाली जाती है, तो उनसे फार्मिक एल्डिहाइड , टर्पिन जैसी गैसें निकलती हैं, जो वातावरण को शुद्ध करती हैं और रोगाणुओं का नाश करती हैं। यह हमारे क्लासरूम और प्रयोगशालाओं की हवा को भी शुद्ध करता है।





इस हवन यज्ञ का आयोजन संस्थान के सांस्कृतिक इंचार्ज इंजीनियर मनीषा निरानिया एवं इंजीनियर राजबाला की देखरेख में किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर वरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता, प्राचार्य रंजीत सिंह, प्राचार्य डॉक्टर मोहित कुमार, इंचार्ज डॉ. रणदीप कौर, कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरीक सिंह गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें