फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा में प्रियंका गांधी का रोड शो आज, तैयारी पूरी, ये रहेगा रूट

Thu, 23 May 2024 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि श्री श्याम बगीची से शुरू होकर सांगवान चौक पर रोड शो का समापन होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी गुरुवार को सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो निकालेंगी। इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। सुबह 8:30 बजे अनाजमंडी में श्री श्याम बगीची के सामने से प्रियंका का रोड शो शुरू होगा जो बाजारों के बीच से होता हुआ सांगवान चौक पर जाकर संपन्न होगा। इसके बाद प्रियंका गांधी कोर्ट कालोनी में पूर्व सिंचाई-शिक्षा मंत्री स्व. जगदीश नेहरा के आवास पर जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस का स्टार प्रचारक कौन होगा और कौन आएगा। इसको लेकर चर्चाएं जोरो पर थी। भाजपा के स्टार प्रचार उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद सभी की निगाहें कांग्रेस के स्टार प्रचारक पर थी। ऐसे में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को भेजकर सैलजा के साथ मजबूती से खड़ा रहने का संदेश दे दिया है।

इस प्रकार रहेगा रोड शो का रूट मैंप
प्रियंका गांधी के रोड शो सुबह 8:30 बजे श्री श्याम बगीची से शुरू होगा। यह जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक ,भगत सिंह चौक, परशुराम चौक ,अंबेडकर चौक, लाल बत्ती चौक से होता हुआ सांगवान चौक तक जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें