फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election 2024: चन्द्रशेखर आजाद का एलान- हरियाणा में नहीं चूकेंगे, अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे

Fri, 20 Sep 2024 05:04 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

हरियाणा के चुनावी माहौल में चन्द्रशेखर आजाद का एक बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चन्द्रशेखर आजाद ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया है।
विज्ञापन
सांसद चन्द्रशेखर आजाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने हरियाणा में आगामी चुनावों के मद्देनजर सिरसा में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान में अपनी जगह बनाने में चूक गई थी, लेकिन इस बार हरियाणा में ऐसा नहीं होने देंगे। चन्द्रशेखर आजाद ने बताया कि राजस्थान चुनावों में उनकी पार्टी 12 सीटों पर तीसरे और 3 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम नौजवानों ने ठान लिया है कि अब हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे। हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। हमारा मकसद किसानों, नौजवानों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें