फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तलवाड़ा खुर्द में हैंडबाल प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव तलवाड़ा खुर्द में खेल प्रेमियों की ओर से दो दिवसीय 11वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25 और 26 अक्तूबर को होगा। आयोजनकर्ता शिवदीप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर की नामी टीमें भाग लेने आ रही हैं। शिवदीप सिंह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 अक्तूबर की सुबह 10 बजे गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा।
विज्ञापन


दो दिनों तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें प्रथम इनाम 51 हजार रुपये व द्वितीय रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। खिलाड़ियों की फिटनेस और जोश देखने लायक होगा।

एयर फोर्स टीम, आर्मी टीम व गुजरात टीम के खिलाडी इस बार प्रतियोगिता के खास आकर्षण रहेंगे। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है। गांव में इस आयोजन के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। हैंडबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे व एयरफोर्स में पदोन्नत सुखवीर सिंह बरार ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 11 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसी हैंडबाल प्रतियोगिता की बदौलत गांव के 35 युवा आज सरकारी नौकरियों में उच्च स्तरीय सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां गांव के युवाओं में खेल भावना को बल मिलता है, वहीं गांव का नाम भी प्रदेश और देश स्तर पर रोशन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें