फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव जी के राज्यस्तरीय प्रकाशोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली बैठक

विज्ञापन
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गुरुनानक जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में जहां श्रद्धालु नानक जी की गुरबाणी से निहाल होंगे, वहीं रंग बिरंगी लाइटों व मधुर संगीत से गगन में थाल नाटक की रंगत भी देखेंगे। यह मंचन 4 अगस्त को सुबह प्रदर्शनी स्थल और शाम को समारोह स्थल मंच पर लाइट एेंड साउंड कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने लाइट एेंड साउंड कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव समारोह को लेकर उच्च स्तर की तैयारियां की जा रही हैं। समारोह को भव्य व आकर्षित बनाने के उद्देश्य से समारोह में 4 अगस्त को सुबह और सायं के समय लाइड ऐंड साउंड कार्यक्रम का आयोजन समारोह स्थल पर लगी प्रदर्शनी पर सुबह और मुख्य मंच पर सांय को होगा। यह कार्यक्रम बड़ा ही प्रेरक व उपदेशक रहेगा, जिसमें गुरुनानक जी के जीवन का संजीव चित्रण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।
‘गगन में थाल’ नाटक का होगा मंचन
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गगन में थाल नामक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक का आयोजन समारोह स्थल पर लगी प्रदर्शनी पर सुबह और मुख्य मंच पर सांय को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाटक का निर्देशन केवल धालीवाल करेंगे। उनके निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में कुल 17 कलाकार अलग-अलग किरदार निभाकर गुरुनानक जी के जीवन चित्रण को संजीव रूप देने का काम करेंगे। निर्देशक केवल धालीवाल ने बताया कि यह नाटक पूरी तरह से गुरुनानक के जीवन चित्रण पर आधारित होगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से शुरू होगा नगर कीर्तन
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया है कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से भी अधिक संगत आने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की जा रही हैं। राज्य स्तरीय समारोह में लंगर की व्यवस्था स्वयं साध संगत द्वारा ही की जा रही है। कार्यक्रम में संतों को भी निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम 4 अगस्त को सुबह गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब से शुरू होने वाली नगर कीर्तन से होगा। यह कार्यक्रम रात्रि 7 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें