फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार की रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार

विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़े जाने पर कार्रवाई करती विजिलेंस की टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
वीरवार शाम करीब छह बजे विजिलेंस हिसार की टीम ने छापामारी कर सदर थाना के एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार शराब ठेकेदार मनजीत सिंह निवासी गांव चट्ठा तथा गांव चोरमार निवासी बिकर सिंह की शिकायत पर विजिलेंस हिसार की टीम ने छापामारी करते हुए रिश्वत के दस हजार रुपये सहित सदर थाना के एएसआई हंसराज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि उनके पास डबवाली के आसपास के इलाकों में शराब के ठेके हैं। एएसआई हंसराज ने उनसे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगता था। अन्यथा उन्हें अवैध शराब बेचने के केस में फंसाकर उनका चालान करने की धमकी देता था। 30 जुलाई को भी ओढ़ा कार्यालय में जाकर 30 हजार रुपये लेकर आया था। पिछले दो दिन से दस हजार रुपये ओर देने की मांग कर रहा था और बार-बार फोन कर रहा था। वीरवार को शराब ठेकेदार मनजीत सिंह व बिकर सिंह की शिकायत पर विजिलेंस हिसार की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एएसआई मनमोहन सिंह, सीएसआई दर्शन सिंह डबवाली पहुंचे। टीम ने शिकायतकर्ता को दस हजार रुपये मार्क करके दिए। रिश्वत की मांग करने वाले एएसआई हंसराज के पास सदर थाना भेज दिया। संकेत मिलते ही उक्त टीम सदस्यों ने छापामारी करते हुए सदर थाना के गेट पर ही एएसआई हंसराज को दस हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ डबवाली में मामला दर्ज करवाने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें