फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरसेवक हत्याकांड : मुख्य आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ पर 5 हजार का इनाम घोषित

Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ का फाइल चित्र। पुलिस 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








सिरसा। गांव मसीतां में हुए गुरसेवक हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ भाऊ पर वीरवार को पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बताया कि आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार कोशिश कर ही है। आरोपी भी पुलिस की पकड़ से दूर है ऐसे में वह किसी अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है।

उन्होंने बताया कि इनाम की राशि अपराधियों को गिरफ्तार करने और उनकी गिरफ्तारी में सहायता करने वालों को पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही आरोपी की संपत्ति की भी सूची पुलिस तैयार कर रही है। पुलिस आरोपी की फरारी के दौरान उसे अपने ठिकानों पर शरण देने वालों की भी जानकारी जुटा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्ति की सूची पुलिस तैयार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन




28 वर्षीय भाऊ पर दर्ज हैं ये केस

आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ पर शहर थाना डबवाली में 28 अक्टूबर 2024 को हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा 7 अप्रैल 2024 को उसके खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस सदर थाना डबवाली में दर्ज हुआ। 24 अप्रैल 2025 को उसके खिलाफ शहर थाना डबवाली में हत्या का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें