फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ कालांवाली के प्रधान बने गुरदीप

Fri, 06 Feb 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली। सरकार की नीतियों के विरोध में रोष जताते हुए कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
फोटो- 18
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली । हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ की एक बैठक शुक्रवार को जन-स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में कालांवाली शाखा के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष भाल सिंह जाखड़ एवं संघ के जिला प्रधान जमना प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिसमें गुरदीप सिंह को कालांवाली शाखा का प्रधान चुना गया। इसके अलावा, प्रीतम सिंह को चेयरमेन, महेंद्र कुमार को सचिव और बलवीर सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जसकरण सिंह को वरिष्ठ उप-प्रधान चुना गया, जबकि कृष्ण कुमार, नवदीप, दीपाराम, कुलदीप सिंह एवं मांगेराम को उप-प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त भगवान दास को सह-सचिव, कृष्ण कुमार को संगठन सचिव तथा बिशन सिंह को कार्यालय सचिव चुना गया। चुनाव संपन्न होने के पश्चात सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें