फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली पहुंचे गुजरात पुलिस के एसीपी, अब चालक की गिरफ्तारी पर टिकीं निगाहें

Thu, 27 Mar 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। भारत माला रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गुजरात पुलिस की गाड़ी व पुलिस कर्मचारी का शव।
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली में बुधवार को तीन पुलिसकर्मियों की मौत और एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना मिलते ही रवाना हो चुके एसीपी कुणाल देसाई देर रात घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने डबवाली पहुंच मौके का मुआयना किया और घायल पुलिसकर्मी से मुलाकात की। देसाई ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि वे घटना के बाद से ही लगातार हरियाणा पुलिस के संपर्क में थे। स्थानीय पुलिस ने काफी सहयोग किया है। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पॉक्सो से जुड़े एक मामले की जांच के लिए गुजरात पुलिस पंजाब जा रही थी। उन्होंने पंजाब में किससे इस मामले में संपर्क किया था। किससे रिपोर्ट ले रही थी, जैसी सूचनाएं इस मामले में अहम साबित हो सकती हैं। इसके अलावा मौके से बरामद पंजाब की नंबर प्लेट का क्या मामला है, इसका खुलासा भी अभी बाकी है। मामले में जांच की प्रगति काफी हद तक चालक की गिरफ्तारी पर निर्भर रहने की उम्मीद है।
-

डबवाली के पास भारतमाला हाईवे पर कई बार हो चुके हादसे

डबवाली से गुजरात तक जाने वाला भारत माला हाईवे बेहद खतरनाक है। डबवाली के साथ लगते पंजाब एक जोन में पेट्रोल पंप लगाए गए हैं। इन पंपों के लिए विशेष लाइन दी गई है। यही विशेष लाइन हादसों का कारण बन रही है। अबूबशहर , शेरगढ़ और वडिंग खेड़ा के पास सबसे ज्यादा हाईवे पर हादसे होते हैं। इसको लेकर कई बार आसपास के क्षेत्र के लोग भी व्यवस्था बनाने की मांग कर चुके है। इसके बाद भी कोई ध्यान एनएचआई की ओर से नहीं दिया गया है।
विज्ञापन




बॉक्स

गाड़ी की बड़ी तेजी से हुई है टक्कर, एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को हुए हादसे के दौरान टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी की परिचालक साइड तेजी से टकराई है। वहीं, चालक सीट पर साधारण वर्दी में बैठा पुलिसकर्मी अंदर फंस गया। लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस की गाड़ी की गति इतनी ज्यादा था कि चालक के पीछे बैठा पुलिसकर्मी भी पीठ के बल आगे बैठे पुलिसकर्मी की गोद में आ गिरा। हादसे के बाद गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए, लेकिन उसमें सवार लोगों की जान नहीं बच सकी।



-

15 घंटे में भी पुलिस तलाश नहीं सकी हादसे की अहम वजह

डबवाली में हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी वहां पर पहुंच गए हैं। चर्चा है कि हादसे की असली वजह कुछ और भी हो सकती है। पुलिस किसको गिरफ्तार करने जा रही थी। ट्रक किसका था, जैसे सवाल के जवाब भी अहम होंगे। हादसे में पुलिस भी कयास लगाने में जुटी रही। 15 घंटे बाद भी पुलिस के पास कई सवालों के जवाब नहीं हैं। वहीं, पंजाब की नंबर प्लेट मिलने के बाद भी पुलिस ट्रक चालक को ट्रेस करने में नाकाम रही है। जबकि हर टोल नाके पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर इस मामले की सच्चाई पंजाब पुलिस के बिना सामने नहीं आ सकती है।



लुधियाना के लिये टीम निकली थी जिसका डबवाली के पास एक्सीडेंट हो गया। रावल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज था। उसी की जांच के क्रम में पुलिसकर्मी पंजाब जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हुआ है। सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल है, जिनका एम्स बठिंडा में उपचार चल रहा है। बाकी पुलिस की कारवाई जारी है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



कुणाल देसाई, एसीपी, गुजरात पुलिस।

सिरसा। भारत माला रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गुजरात पुलिस की गाड़ी व पुलिस कर्मचारी का शव।

सिरसा। भारत माला रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गुजरात पुलिस की गाड़ी व पुलिस कर्मचारी का शव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें