फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पानी की हर बूंद पर पहरा, अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा

Fri, 07 Aug 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। शहर में सरकारी पेयजल के अवैध उपयोग और पानी की बर्बादी रोकने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने जंगीर सिंह कॉलोनी में कनेक्शनों की जांच कर अवैध रूप से संचालित कनेक्शनों पर नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र भांभू के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घर-घर जाकर पानी कनेक्शनों की जांच की। विभाग ने लोगों को चेतावनी दी कि बिना अनुमति लिए गए कनेक्शन नियमों का उल्लंघन हैं।
भांभू ने बताया कि अनियमित पाए गए कनेक्शन धारकों को तीन दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में कनेक्शन नियमित नहीं करवाने पर पहले कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करवाने और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शनों की जांच का अभियान पूरे अगस्त माह तक जारी रहेगा। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें पहुंचकर पेयजल व्यवस्था की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में अवैध कनेक्शनों से पानी की बर्बादी होने पर नियमित उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे पानी की बर्बादी के साथ विभाग को राजस्व नुकसान भी उठाना पड़ता है।
विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने पानी कनेक्शन नियमित करवाएं और पेयजल का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि जल संरक्षण और बेहतर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें